टेस्ट रैंकिंग : श्रीलंका को रौंदकर नंबर तीन पर पहुंचा पाकिस्‍तान, भारत पांचवें स्‍थान पर लुढ़का

Updated at : 07 Jul 2015 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
टेस्ट रैंकिंग : श्रीलंका को रौंदकर नंबर तीन पर पहुंचा पाकिस्‍तान, भारत पांचवें स्‍थान पर लुढ़का

दुबई : श्रीलंका के खिलाफ रिकार्ड लक्ष्य का पीछा करके जीत दर्ज करने वाली पाकिस्तानी टीम आज आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत और न्यूजीलैंड को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई. मिसबाह उल हक की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम ने यूनिस खान के 171 रन की मदद से 378 रन के लक्ष्य का पीछा करते […]

विज्ञापन

दुबई : श्रीलंका के खिलाफ रिकार्ड लक्ष्य का पीछा करके जीत दर्ज करने वाली पाकिस्तानी टीम आज आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत और न्यूजीलैंड को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई. मिसबाह उल हक की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम ने यूनिस खान के 171 रन की मदद से 378 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की.

श्रृंखला 2-1 से जीतकर पाकिस्तान ने रैंकिंग में तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया. अब वह ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से पीछे है जबकि न्यूजीलैंड चौथे और भारत पांचवें स्थान पर है. दूसरी ओर श्रीलंका को पांच अंक का नुकसान हुआ है लेकिन वह सातवें स्थान पर बरकरार है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच कल से एशेज श्रृंखला का आगाज होगा और छठे स्थान पर काबिज इंग्लैंड की नजरें अपनी रैंकिंग में सुधार पर होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola