जिंबाब्वे में त्रिकोणीय श्रृंखला में हिस्सा लेगा पाकिस्तान
Updated at : 06 Jul 2015 8:51 PM (IST)
विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अगस्त-सितंबर में जिंबाब्वे में त्रिकोणीय श्रृंखला खेलने की स्वीकृति दे दी है. इस श्रृंखला की तीसरी टीम वेस्टइंडीज होगी. बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि पीसीबी ने त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए अपनी स्वीकृति से जिंबाब्वे क्रिकेट को अवगत कर दिया है.संभावना है कि यह श्रृंखला अगस्त में […]
विज्ञापन
कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अगस्त-सितंबर में जिंबाब्वे में त्रिकोणीय श्रृंखला खेलने की स्वीकृति दे दी है. इस श्रृंखला की तीसरी टीम वेस्टइंडीज होगी. बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि पीसीबी ने त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए अपनी स्वीकृति से जिंबाब्वे क्रिकेट को अवगत कर दिया है.संभावना है कि यह श्रृंखला अगस्त में अंतिम हफ्ते में शुरु होगी और सितंबर में पहले हफ्ते में संपन्न होगी.
सूत्र ने खुलासा किया, डबल राउंड रोबिन आधार पर होने वाली इस त्रिकोणीय श्रृंखला के अलावा पाकिस्तान जिंबाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैचों की श्रृंखला में भी हिस्सा लेगा. पाकिस्तान पहली बार किसी टीम के खिलाफ तीन टी20 मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला खेलेगा. इससे पहले जिंबाब्वे क्रिकेट के त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज और पाकिस्तान को आमंत्रित करने की खबरों से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड चिंतित हो गया था क्योंकि उसकी टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में सातवें स्थान पर है.
वेस्टइंडीज आठवें जबकि पाकिस्तान नौवें नंबर पर है. यह श्रृंखला पाकिस्तान और वेस्टइंडीज को अपनी रैंकिंग में सुधार करने का मौका देगी क्योंकि इस साल 30 सितंबर को एकदिवसीय रैंकिंग की शीर्ष आठ टीमें 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




