मिताली की तूफानी पारी, भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया, श्रृंखला बराबर

बेंगलुरु : मिताली राज की कप्तानी पारी और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंदाना के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से भारतीय महिला टीम ने चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां न्यूजीलैंड को 34 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर की. भारतीय बल्लेबाजों ने सही समय पर […]
बेंगलुरु : मिताली राज की कप्तानी पारी और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंदाना के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से भारतीय महिला टीम ने चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां न्यूजीलैंड को 34 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर की.
भारतीय बल्लेबाजों ने सही समय पर अपनी फार्म दिखायी और न्यूजीलैंड के मजबूत स्कोर को साधारण साबित करने में कसर नहीं छोड़ी. मिताली ने 88 गेंदों पर दस चौकों की मदद से नाबाद 81 रन बनाये और इस बीच एकदिवसीय मैचों में 5000 रन भी पूरे किये. इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह दुनिया की दूसरी महिला बल्लेबाज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




