तीसरे और अंतिम टेस्ट में पाक के खिलाफ श्रीलंका की स्थिति मजबूत

पाल्लेकल (श्रीलंका) : कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के नाबाद 77 रन की मदद से श्रीलंका ने निर्णायक तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली. पहली पारी में 63 रन की बढत हासिल करने के बाद श्रीलंका की टीम एक समय 35 रन पर तीन विकेट गंवाने के […]
पाल्लेकल (श्रीलंका) : कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के नाबाद 77 रन की मदद से श्रीलंका ने निर्णायक तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली. पहली पारी में 63 रन की बढत हासिल करने के बाद श्रीलंका की टीम एक समय 35 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में थी लेकिन बारिश से प्रभावित दिन अंत में मेजबान टीम पांच विकेट पर 228 रन बनाने में सफल रही.
मैथ्यूज ने मोर्चे से अगुआई करते हुए उपुल थरंगा (48) के साथ चौथे विकेट के लिए 45 और जेहान मुबारक (35) के साथ पांचवें विकेट के लिए 81 रन जोडे. मैथ्यूज ने इसके बाद दिनेश चांदीमल (नाबाद 39) के साथ छठे विकेट के लिए 67 रन की अटूट साझेदारी करके श्रीलंका को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




