ePaper

बांग्‍लादेश और दक्षिण अफ्रीका मैच से प्रभावी हुए क्रिकेट से जुडे नये नियम

Updated at : 05 Jul 2015 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
बांग्‍लादेश और दक्षिण अफ्रीका मैच से प्रभावी हुए क्रिकेट से जुडे नये नियम

दुबई : टेस्ट, एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से जुडे नये नियम बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज मीरपुर में शुरु हुई श्रृंखला के साथ प्रभावी हो गए. आईसीसी ने विज्ञप्ति में स्पष्ट किया, खेलने के हालात अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू होंगे और इन्हें क्रिकेट के नियमों के साथ पढा जाएगा. खेलने […]

विज्ञापन

दुबई : टेस्ट, एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से जुडे नये नियम बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज मीरपुर में शुरु हुई श्रृंखला के साथ प्रभावी हो गए. आईसीसी ने विज्ञप्ति में स्पष्ट किया, खेलने के हालात अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू होंगे और इन्हें क्रिकेट के नियमों के साथ पढा जाएगा.

खेलने के हालात क्रिकेट के नियमों को प्रभावित कर सकते हैं क्योंकि ये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू होंगे, ये बदलाव हालांकि क्रिकेट के नियमों का संशोधन नहीं हैं. खेलने के हालात में संशोधन के अलावा आईसीसी की संशोधित आचार संहिता भी आज से प्रभावी हो गई.

खेलन के नये नियमों के अनुसार वनडे में पहले 10 ओवर में कैचिंग पोजीशन में क्षेत्ररक्षक को खड़ा करना अनिवार्य नहीं होगा. इसके अलावा बल्लेबाजी पावर प्ले भी नहीं होगा. अब 41 से 50 ओवर के बीच पांच खिलाड़ी 30 गज के घेरे के बाहर खडे हो सकते हैं. अगर दूसरी टीम बल्लेबाजी कर रही है और नियमित मध्यांतर के समय मैच खत्म होने के करीब है तो कोई भी एक कप्तान नतीजा हासिल करने के लिए अंपायर से खेल को 15 मिनट..न्यूनतम चार ओवर अतिरिक्त खींचने के लिए कह सकता है.

अब से प्रत्येक तरह की नोबाल पर फ्री हिट दी जाएगी. अगर सीमा से अधिक क्षेत्ररक्षकों के घेरे से बाहर रहने के कारण नोबाल हुई है तो स्ट्राइकर के नहीं बदलने की स्थिति में भी फ्री हिट के लिए क्षेत्ररक्षण में बदलाव होगा लेकिन सिर्फ गलती को सुधारने के लिए.

अब गेंदबाज को गेंद फेंकने से पहले बल्लेबाज को रन आउट करने की स्वीकृति होगी बशर्ते उसने अपना डिलीवरी एक्शन पूरा नहीं किया हो. यह टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लागू होगा. डीआरएस के अंतर्गत अब खिलाड़ी को 15 सेकेंड के भीतर रिव्यु का फैसला करना होगा.

अब मैदानी अंपायर यह जानने के लिए टीवी अंपायर की सहायता ले पाएगा कि गेंद स्पाइडर कैमरे या इसकी तार से टकराई है या नहीं. महिला टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय के नियमों में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola