अब फिलीप ह्यूज की मौत की जांच करेगा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
Updated at : 14 May 2015 2:44 PM (IST)
विज्ञापन

मेलबर्न : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज फिलीप ह्यूज की मौत की स्वतंत्र जांच करायेगा ताकि भविष्य में मैदान पर इस तरह के हादसों से बचा जा सके. ह्यूज को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलते हुए सीन एबट की शार्टपिच गेंद लगी थी जिसके कारण उसने 27 नवंबर को दम तोड़ दिया […]
विज्ञापन
मेलबर्न : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज फिलीप ह्यूज की मौत की स्वतंत्र जांच करायेगा ताकि भविष्य में मैदान पर इस तरह के हादसों से बचा जा सके. ह्यूज को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलते हुए सीन एबट की शार्टपिच गेंद लगी थी जिसके कारण उसने 27 नवंबर को दम तोड़ दिया था.
क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा ,ह्यह्य जब यह त्रासदी हुई तब मैंने कहा था कि यह अजीब हादसा था लेकिन हम नहीं चाहते कि भविष्य में फिर ऐसा हादसा हो. हमें इस मामले की जांच करनी होगी. उन्होंने कहा कि मेलबर्न के वकील डेविड कर्टेन मामले की जांच करेंगे और इसमें किसी को दोषी करार देने की कोशिश नहीं होगी.
सदरलैंड ने कहा ,हम किसी को दोषी ठहराने के लिए जांच नहीं करा रहे. हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भविष्य में इस तरह के हादसे फिर नहीं हों.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




