अंतत: श्रीसंत के जीवन में आयी खुशी, बेटी के पिता बने

Published at :10 May 2015 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
अंतत: श्रीसंत के जीवन में आयी खुशी, बेटी के पिता बने

तिरुवनंतपुरम: विवादों में घिरे रहने वाले भारतीय मध्यम तेज गेंदबाज एस श्रीसंत के घर बेटी हुई है. श्रीसंत ने अपनी बेटी के बारे में ट्विटर पर जानकारी दी. उन्होंने कहा ,‘‘ लडकी हुई है. सभी को शुभकामनाओं के लिये बधाई. मेरी प्यारी बेटी और उसकी मां स्वस्थ हैं.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ आपको यह खुशखबरी देते […]

विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम: विवादों में घिरे रहने वाले भारतीय मध्यम तेज गेंदबाज एस श्रीसंत के घर बेटी हुई है. श्रीसंत ने अपनी बेटी के बारे में ट्विटर पर जानकारी दी. उन्होंने कहा ,‘‘ लडकी हुई है. सभी को शुभकामनाओं के लिये बधाई. मेरी प्यारी बेटी और उसकी मां स्वस्थ हैं.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ आपको यह खुशखबरी देते हुए मैं बहुत खुश हूं.

मदर्स डे की पूर्व संध्या पर हमारे घर बेटी हुई है. ईश्वर की कृपा है.’’ श्रीसंत ने राजस्थान के एक राजघराने से ताल्लुक रखने वाली भुवनेश्वरी से 2013 में विवाह किया था. आईपीएल स्पाट फिक्सिंग के आरोपों में आजीवन प्रतिबंध ङोल रहे श्रीसंत 2013 से क्रिकेट से दूर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola