अब हमें हर मैच को प्ले ऑफ की तरह खेलना होगा : अंबाती रायडू

Updated at : 02 May 2015 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
अब हमें हर मैच को प्ले ऑफ की तरह खेलना होगा : अंबाती रायडू

मुंबई : मुंबई इंडियंस ने वर्तमान आईपीएल सत्र के एक मैच में कल राजस्थान रॉयल्स को आठ रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की लेकिन उसके बल्लेबाज अंबाती रायडू का मानना है कि प्रतियोगिता के प्ले ऑफ चरण में जगह बनाने के लिए उनकी टीम को हर मैच में केवल जीत दर्ज करने के […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई इंडियंस ने वर्तमान आईपीएल सत्र के एक मैच में कल राजस्थान रॉयल्स को आठ रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की लेकिन उसके बल्लेबाज अंबाती रायडू का मानना है कि प्रतियोगिता के प्ले ऑफ चरण में जगह बनाने के लिए उनकी टीम को हर मैच में केवल जीत दर्ज करने के इरादे से उतरना होगा.

कल रात हुए मुकाबले में पांचवें क्रम पर उतरते हुए 53 रनों की पारी खेलने वाले रायडू ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो हमारा प्ले ऑफ शुरु हो चुका है. हमें इर मुकाबले को उसी तरह लेना होगा और (हर मैच में) सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना होगा. रायडू और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड की 30 गेंदों पर 61 रनों की साझेदारी के सहारे मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ 187 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था.
मुंबई की आईपीएल में शुरुआत निराशाजनक रही थी और टीम ने लगातार चार मैच हारे. इसके बाद टीम ने हार का सिलसिला तोड़ते हुए लगातार दो जीत दर्ज की.रायडू ने कहा, जब तक हम जीत रहे हैं, हम खुश हैं. इस क्रम में कुछ और मैच जीतना महत्वपूर्ण होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola