क्या कल किंग्स इलेवन पंजाब के साथ मुकाबले में दिल्ली के 16 करोड़ी युवराज दिखा पायेंगे अपना जौहर

Updated at : 30 Apr 2015 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
क्या कल किंग्स इलेवन पंजाब के साथ मुकाबले में दिल्ली के 16 करोड़ी युवराज दिखा पायेंगे अपना जौहर

नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन-8 में खराब फॉर्म से जूझ रही टीम दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब का आज मुकाबला होगा. पिछले मैच में करारी हार झेलने वाली टीमें इस मैच में वापसी की कोशिश करेगी.दिल्ली ने फिरोजशाह कोटला पर लगातार हार का सिलसिला मुंबई को हराकर तोड़ा था लेकिन इसके […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन-8 में खराब फॉर्म से जूझ रही टीम दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब का आज मुकाबला होगा. पिछले मैच में करारी हार झेलने वाली टीमें इस मैच में वापसी की कोशिश करेगी.दिल्ली ने फिरोजशाह कोटला पर लगातार हार का सिलसिला मुंबई को हराकर तोड़ा था लेकिन इसके बाद रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने उसे 10 विकेट से हराया.

रिकार्ड 16 करोड़ में खरीदे गये युवराज सिंह दिल्ली के लिए कोई कमाल नहीं कर सके हैं. इसके अलावा एक इकाई के रूप में टीम बुरी तरह फ्लाप रही है. जहीर खान चोट के कारण खेल नहीं पा रहे हैं. टीम प्रबंधन ने हालांकि उनके कल खेलने का संकेत दिया है.

शुरुआत में दिल्ली ने कुछ करीबी मुकाबले गंवाये जिनका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. कप्तान जेपी डुमिनी और श्रेयस अय्यर को छोड़कर कोई बल्लेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका है. दोनों ने सात मैचों में 200 के करीब रन बनाये हैं जबकि मयंक अग्रवाल 150 रन बना चुके हैं.

गेंदबाजी में इमरान ताहिर 13 विकेट लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के आशीष नेहरा के साथ शीर्ष पर हैं. बाकी गेंदबाजों को विकेट भले ही नहीं मिले हो लेकिन विरोधी बल्लेबाजों को अच्छी चुनौती देने में वे कामयाब रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola