ePaper

अंपायर ने बहस करने पर डांटा, तो कीरोन पोलार्ड ने मुंह पर लगाया सेलोटेप

Updated at : 19 Apr 2015 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
अंपायर ने बहस करने पर डांटा, तो कीरोन पोलार्ड ने मुंह पर लगाया सेलोटेप

बेंगलुरु : मुंबई इंडियन्स और रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के बीच आइपीएल मैच के दौरान तब अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला जब कीरोन पोलार्ड ने वेस्टइंडीज के अपने साथी क्रिस गेल के साथ झडप के बाद अपने मुंह पर टेप लगा दिया. मुंबई के पोलार्ड और गेल के बीच आरसीबी की पारी के तीसरे ओवर के […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : मुंबई इंडियन्स और रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के बीच आइपीएल मैच के दौरान तब अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला जब कीरोन पोलार्ड ने वेस्टइंडीज के अपने साथी क्रिस गेल के साथ झडप के बाद अपने मुंह पर टेप लगा दिया. मुंबई के पोलार्ड और गेल के बीच आरसीबी की पारी के तीसरे ओवर के दौरान मैदान पर झडप हुई थी.

इसमें इंग्लैंड के अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और भारत के विनीत कुलकर्णी को हस्तक्षेप करना पडा. उन्होंने पोलार्ड को आगाह किया था. इससे नाराज पोलार्ड टीम के डगआउट में गये और उन्होंने मैदानी अंपायरों के व्यवहार पर नाखुशी जताने के लिये अपने मुंह पर सेलो टेप लगा दिया.

पोलार्ड के इस अजीबोगरीब व्यवहार को कैमरों में जल्द ही कैद कर दिया गया. उनका चित्र बडी स्क्रीन पर भी दिखाया गया. इससे मुंबई इंडियन्स के उनके कोचिंग स्टाफ में शामिल रिकी पोंटिंग और रोबिन सिंह भी मुस्कराने लगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola