एलेन डोनाल्ड ने दक्षिण अफ्रीका के कोच का पद छोड़ा

जोहानिसबर्ग : एलेन डोनाल्ड ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के साथ चार साल तक जुडे रहने के बाद टीम के गेंदबाजी कोच का पद छोड़ दिया है. डोनाल्ड ने कहा कि पिछले महीने विश्व कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की हार के बाद यह आगे बढने का सही समय है. डोनाल्ड ने 2011 में […]
जोहानिसबर्ग : एलेन डोनाल्ड ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के साथ चार साल तक जुडे रहने के बाद टीम के गेंदबाजी कोच का पद छोड़ दिया है. डोनाल्ड ने कहा कि पिछले महीने विश्व कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की हार के बाद यह आगे बढने का सही समय है.
डोनाल्ड ने 2011 में पूर्व मुख्य कोच गैरी कर्स्टन की अगुआई में गेंदबाजी कोच का पद संभाला था. दक्षिण अफ्रीका की ओर से इस पूर्व तेज गेंदबाज ने 72 टेस्ट में 330 विकेट चटकाए थे और वह दक्षिण अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक विकेट चटकाने वालों की सूची में चौथे नंबर पर हैं. वह फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के गेंदबाजी कोच हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




