ePaper

छींटाकशी खेल का हिस्सा है, लेकिन सीमा के भीतर होना चाहिये : पोंटिंग

Updated at : 05 Apr 2015 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
छींटाकशी खेल का हिस्सा है, लेकिन सीमा के भीतर होना चाहिये : पोंटिंग

मुंबई : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने आज कहा कि मैदानी छींटाकशी खेल का हिस्सा है लेकिन इसे सीमा के भीतर होना चाहिये. मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच पोंटिंग ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा , मेरा मानना है कि यह खेल का हिस्सा है लेकिन खिलाडियों को पता होना चाहिये कि सीमारेखा […]

विज्ञापन

मुंबई : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने आज कहा कि मैदानी छींटाकशी खेल का हिस्सा है लेकिन इसे सीमा के भीतर होना चाहिये. मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच पोंटिंग ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा , मेरा मानना है कि यह खेल का हिस्सा है लेकिन खिलाडियों को पता होना चाहिये कि सीमारेखा कहां है और वे इसे पार नहीं करें. हम अपने खिलाडियों से इतना ही कह सकते हैं.

उन्होंने कहा , हमें मुंबई इंडियंस की चिंता है. विश्व कप में क्या हुआ या उससे पहले क्या हुआ, वह सोचना हमारा काम नहीं है. हमें यह सुनिश्चित करना है कि हमारे खिलाड़ी समझें कि हम उनसे क्या चाहते हैं. मैदानी छींटाकशी के सवाल पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा , मेरा भी यही मानना है.

रोहित ने कल यहां आईपीएल मैच अधिकारियों के सम्मेलन में भाग लिया था. यह पूछने पर कि उन्होंने सम्मेलन में क्या कहा , रोहित ने कहा , हमने खेल के संचालन के बारे में बात की. यह खेल में हित में था. यह काफी छोटी बातचीत थी और मैं सार्वजनिक तौर पर नहीं बता सकता. मुंबई इंडियंस टीम के मैनेजर राहुल सांघवी ने कहा कि खिलाडियों को भ्रष्टाचार निरोधक मसलों पर आईपीएल के दिशा निर्देशों क पालन करने को कहा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola