जानें, भारत की हार पर पूर्व क्रिकेटर्स ने कैसे दी प्रतिक्रिया

सिडनी : पूर्व क्रिकेटरों ने कहा कि भारत मौके गंवाने के कारण आज यहां सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारकर विश्व कप से बाहर हुआ. पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड ने कहा, मेरा मानना है कि दो सर्वश्रेष्ठ टीमें फाइनल में पहुंची हैं. उन दोनों के पास विश्व कप के दो सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं और इन […]
सिडनी : पूर्व क्रिकेटरों ने कहा कि भारत मौके गंवाने के कारण आज यहां सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारकर विश्व कप से बाहर हुआ. पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड ने कहा, मेरा मानना है कि दो सर्वश्रेष्ठ टीमें फाइनल में पहुंची हैं. उन दोनों के पास विश्व कप के दो सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं और इन परिस्थितियों में वे सबसे अधिक संतुलित टीम हैं. भारत को भी आज स्टीव स्मिथ जैसी एक पारी की जरुरत थी. यदि ऐसा होता तो धौनी और जडेजा आखिर में तेजी से रन बना लेते.
एक अन्य पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि भारत बेहतर टीम से पराजित हुआ. उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान माइकल क्लार्क ने अच्छा टास जीता. इसके बाद भारत पर 329 रन का लक्ष्य हासिल करने का दबाव था. यदि भारत पहले खेलता और 329 रन बनाता तो ऑस्ट्रेलिया भी दबाव में होता. तीसरा ऑस्ट्रेलिया के पास बेहतर गेंदबाजी आक्रमण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




