हमारा ध्यान दक्षिण अफ्रीका की जीत पर नहीं, वेस्टइंडीज पर है : ग्रांट एलियोट
Updated at : 19 Mar 2015 11:10 AM (IST)
विज्ञापन

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड के हरफनमौला ग्रांट एलियोट ने कहा कि उन्होंने विश्व कप क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका पर दक्षिण अफ्रीका की धमाकेदार जीत पर ज्यादा गौर नहीं किया है और उनका ध्यान वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच की तैयारी पर है. न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के मैच के विजेता का सामना अगले मंगलवार को आकलैंड में होने वाले […]
विज्ञापन
वेलिंगटन: न्यूजीलैंड के हरफनमौला ग्रांट एलियोट ने कहा कि उन्होंने विश्व कप क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका पर दक्षिण अफ्रीका की धमाकेदार जीत पर ज्यादा गौर नहीं किया है और उनका ध्यान वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच की तैयारी पर है. न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के मैच के विजेता का सामना अगले मंगलवार को आकलैंड में होने वाले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा.
एलियोट ने कहा ,मैंने दक्षिण अफ्रीका का मैच ज्यादा नहीं देखा लेकिन इतना जानता हूं कि उनकी जीत शानदार रही. उन्होंने कहा , हम वेस्टइंडीज मैच पर फोकस कर रहे हैं. यदि हम सेमीफाइनल में पहुंच गये , तब दक्षिण अफ्रीका पर ध्यान देंगे. उन्होंने कहा , हम विश्व कप जीतने के इरादे से खेल रहे हैं. वेस्टइंडीज की टीम मजबूत है और यह अहम मैच है. हर टीम के पास मैच विनर है लिहाजा यह रणनीति पर अमल करने और दबाव का बखूबी सामना करने की बात है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




