हार के साथ संगकारा और जयवर्धने का वनडे से संन्यास

विश्व कप में आज श्रीलंकाई पारी का अंत हो गया. चोकर्स टीम के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीकी टीम ने आज श्रीलंकाई टीम को नौ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में इंट्री कर ली है. विश्व कप से न केवल श्रीलंका की विदाई हुई है बल्कि श्रीलंकाई टीम से दो दिग्गज खिलाडियों की भी विदाई हो […]
विश्व कप में आज श्रीलंकाई पारी का अंत हो गया. चोकर्स टीम के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीकी टीम ने आज श्रीलंकाई टीम को नौ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में इंट्री कर ली है. विश्व कप से न केवल श्रीलंका की विदाई हुई है बल्कि श्रीलंकाई टीम से दो दिग्गज खिलाडियों की भी विदाई हो गयी है. कुमार संगकारा औरजयवर्धनेने वनडे से संन्यास ले लिया है. दोनों खिलाडियों ने विश्व कप से पहले ही अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी.
महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा के शानदार वनडे करियर का अंत भले ही परिकथा जैसा नहीं हुआ हो लेकिन इन दोनों अनुभवी खिलाडियों ने निराशा के बावजूद अपनी इस लंबी यात्रा को हंसते हुए याद किया.

आज के मैच से पहले रिकार्ड लगातार चार वनडे शतक जडने वाले संगकारा ने 45 रन की पारी खेली लेकिन इसके बावजूद टीम 37.2 ओवर में 133 रन पर ढेर हो गई. संगकारा ने 404 वनडे मैचों में 14234 रन बनाए. उन्होंने मौजूदा विश्व कप में सात मैचों में 541 रन बटोरे और फिलहाल वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. किसी विश्व कप में 500 से अधिक रन बनाने वाले वह छठे बल्लेबाज हैं. हार के बावजूद संगकारा ने अपने साथी जयवर्धने के बारे में अच्छी बातों को याद किया.

संगकारा ने मैच के बाद कहा, वह (जयवर्धने) काफी निराश होगा लेकिन यह खेल का हिस्सा है, अंत परिकथा जैसा नहीं होता. आप विश्व कप जीतना चाहते हो, शीर्ष पर रहते हुए अंत करना चाहते हो लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो नहीं होता. इसका मतलब यह नहीं कि आप निराश होकर जाओ.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




