क्वाफा से पहले पाक टीम को लगा तगड़ा झटका, मोहम्मद इरफान चोटिल, हो सकते हैं टीम से बाहर

कराची : पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले क्रिकेट विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में खेलना संदिग्ध है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आज बयान जारी करके पुष्टि की कि इरफान को उनके कूल्हे के दाहिने हिस्से में दर्द महसूस हो रहा है और इसी कारण से […]
कराची : पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले क्रिकेट विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में खेलना संदिग्ध है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आज बयान जारी करके पुष्टि की कि इरफान को उनके कूल्हे के दाहिने हिस्से में दर्द महसूस हो रहा है और इसी कारण से उन्हें आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में आराम दिया गया था.
बयान में कहा गया, सोमवार दोपहर को इरफान का एमआरआई हुआ. पाकिस्तान टीम के फिजियोथेरेपिस्ट ब्रेड रोबिनसन के मुताबिक इसकी विस्तृत रिपोर्ट मंगलवार को उपलब्ध होगी. रोबिनसन ने बयान में कहा, इसके बाद ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में उसकी उपलब्धता को लेकर फैसला किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




