संगकारा ने चार मैचों में शतक जड़ने का अनोखा कीर्तिमान बनाया

होबार्ट : विश्वकप क्रिकेट में स्कॉटलैंड के खिलाफ शतक जड़ते ही श्रीलंका के कुमार संगकारा आज एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार चार शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये. यही नहीं वह किसी एक विश्व कप में चार सैकड़े जड़ने वाले भी पहले बल्लेबाज हैं.संगकारा ने यहां स्काटलैंड के खिलाफ 124 रन की […]
होबार्ट : विश्वकप क्रिकेट में स्कॉटलैंड के खिलाफ शतक जड़ते ही श्रीलंका के कुमार संगकारा आज एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार चार शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये. यही नहीं वह किसी एक विश्व कप में चार सैकड़े जड़ने वाले भी पहले बल्लेबाज हैं.संगकारा ने यहां स्काटलैंड के खिलाफ 124 रन की पारी खेलकर यह रिकार्ड बनाया. उन्होंने इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 105, इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 117 और आस्ट्रेलिया के खिलाफ 104 रन बनाये थे.इस तरह से पहली बार वनडे में किसी बल्लेबाज ने लगातार चार मैचों में शतक जड़ने का अनोखा कीर्तिमान बनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




