विश्व कप : लीग चरण का अंत जीत से करने उतरेगा श्रीलंका

होबार्ट : खिलाडियों के चोटिल होने के समस्या से जूझ रहा श्रीलंका विश्व कप पूल ए के मैच में कल यहां कमजोर स्काटलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करके लीग चरण के अपने अभियान का शानदार अंत करना चाहेगा. श्रीलंका की टीम अभी खिलाडियों के चोटिल होने की समस्या से जूझ रही है. ऑलराउंडर जीवन मेंडिस, […]
होबार्ट : खिलाडियों के चोटिल होने के समस्या से जूझ रहा श्रीलंका विश्व कप पूल ए के मैच में कल यहां कमजोर स्काटलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करके लीग चरण के अपने अभियान का शानदार अंत करना चाहेगा. श्रीलंका की टीम अभी खिलाडियों के चोटिल होने की समस्या से जूझ रही है. ऑलराउंडर जीवन मेंडिस, बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने और दिनेश चंदीमल चोटों के कारण विश्व कप से बाहर हो चुके हैं. श्रीलंका इस मैच में जीत दर्ज करके ग्रुप में तीसरा स्थान हासिल करने की कोशिश करेगा.
एंजेलो मैथ्यूज की अगुवाई वाली टीम ने अब तक पांच मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है. कुछ खिलाडियों के चोटिल होने से हालांकि बल्लेबाजी की उसकी चिंताएं बढ गयी हैं और उसके लिये अब नाकआउट चरण के लिये अंतिम एकादश का चयन करना मुश्किल बनता जा रहा है. चंदीमल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 गेंदों पर 52 रन बनाये लेकिन हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण उन्हें अब स्वदेश लौटना पड रहा है. इन चोटिल खिलाडियों की जगह दूसरे खिलाड़ी टीम में ले लिये गये हैं और 1996 के चैंपियन का दारोमदार अब इन्हीं खिलाडियों पर टिका हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




