ePaper

विश्वकप में धौनी ने लगातार नौ जीत का रिकॉर्ड बनाया

Updated at : 10 Mar 2015 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
विश्वकप में धौनी ने लगातार नौ जीत का रिकॉर्ड बनाया

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में आज भारत ने आयरलैंड पर आठ विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही धौनी के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हो गये हैं. सबसे पहला रिकॉर्ड तो यह है कि धौनी ने सबसे अधिक मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है. […]

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में आज भारत ने आयरलैंड पर आठ विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही धौनी के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हो गये हैं. सबसे पहला रिकॉर्ड तो यह है कि धौनी ने सबसे अधिक मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है. दूसरा यह है कि विश्वकप में सबसे अधिक मैच धौनी की कप्तानी में ही जीते गये हैं और तीसरा यह कि धौनी की कप्तानी में भारत ने लगातार ने नौ मैच जीत लिये. इससे पहले यह रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम दर्ज था, जिन्होंने विश्वकप में लगातार आठ मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया था.

पिछले वर्ल्डकप से इस वर्ल्डकप तक अभी तक भारत ने लगातार नौ मैच जीते हैं. आयरलैंड को हराते ही धौनी ने गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ दिया. भारत का अगला मैच जिंबाब्वे के साथ है, जो लीग का अंतिम मैच होगा. अगर भारत अपने अभी तक के प्रदर्शन को जारी रखे, तो कहना ना होगा कि भारत दसवीं जीत भी दर्ज कर देगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola