ePaper

स्लॉग ओवरों में विकेट पतन से निजात पानें के लिए रणनीति बना रही है टीम इंडिया

Updated at : 26 Feb 2015 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
स्लॉग ओवरों में विकेट पतन से निजात पानें के लिए रणनीति बना रही है टीम इंडिया

पर्थ : भारतीय क्रिकेट टीम ने भले ही अभी तक विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया हो लेकिन नाकआउट चरण से पहले कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और टीम प्रबंधन स्लाग ओवरों में विकेटों के पतन की कमजोरी से पार पाना चाहेंगे. पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने 45.2 ओवर में दो विकेट पर 273 रन बना […]

विज्ञापन

पर्थ : भारतीय क्रिकेट टीम ने भले ही अभी तक विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया हो लेकिन नाकआउट चरण से पहले कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और टीम प्रबंधन स्लाग ओवरों में विकेटों के पतन की कमजोरी से पार पाना चाहेंगे. पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने 45.2 ओवर में दो विकेट पर 273 रन बना लिये थे लेकिन 49.2 ओवर तक स्कोर सात विकेट पर 296 रन हो गया. भारत ने चार ओवरों और 23 रन के भीतर पांच विकेट गंवा दिये.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 43.3 ओवर में दो विकेट पर 261 रन बना लिये थे लेकिन 48.5 ओवर में स्कोर सात विकेट पर 302 रन हो गया. आखिर में कुल स्कोर सात विकेट पर 307 रन रहा. भारत ने 5.1 ओवर में 41 रन के भीतर पांच विकेट गंवाये और दोनों मैचों में धोनी का योगदान 18.18 रन का रहा.

दक्षिण अफ्रीका को 130 रन से हराने के बाद धोनी ने इस पर अपने तरीके से सफाई दी. उनसे पूछा गया था कि क्या निचले क्रम के बल्लेबाज चौके छक्के नहीं लगा पा रहे हैं. उन्होंने कहा था , यह कठिन है. सिर्फ हम ही नहीं बल्कि बाकी टीमों को भी परेशानी आ रही है. क्रीज पर जमने के बाद रफ्तार और उछाल से वाकिफ हो चुके बल्लेबाज ही रन बना सकते हैं.
धौनी ने पुछल्ले बल्लेबाजों का बचाव करते हुए कहा था कि यदि बेहतर बल्लेबाजों को रफ्तार और उछाल का सामना करने में दिक्कत आ रही है तो उनके बाद आने वाले खिलाडियों को कसूरवार नहीं ठहराया जा सकता. उन्होंने कहा , यदि बल्लेबाज क्रीज पर जमा हुआ है तो आप उसे शाट्स लगाने के लिये कह सकते हैं. जैसे कि जब मैं जडेजा के साथ क्रीज पर था तो हम तेजी से रन बना रहे थे. अश्विन या शमी के लिये 8,9 या 10 रन प्रति ओवर की औसत से रन बनाना मुश्किल है.
ग्रुप लीग चरण में अब वेस्टइंडीज से बडा मुकाबला रह गया है और भारतीय कप्तान ने उम्मीद जताई कि तब तक यह समस्या सुलझ जायेगी. उन्होंने कहा , अधिक मैचों और हालात के अनुरुप हम और रन बनाना शुरु करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola