ePaper

भारत से हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम पर धीमी ओवरगति के लिए जुर्माना

Updated at : 23 Feb 2015 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
भारत से हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम पर धीमी ओवरगति के लिए जुर्माना

मेलबर्न : भारत के हाथों 130 रन से हारने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम को दोहरी मार झेलनी पड़ी है. हार के साथ-साथ उसे धीमी ओवरगति के लिए जुर्माना भी भरना पड़ा. आईसीसी मैच रैफरी जैफ क्रो ने पाया कि दक्षिण अफ्रीकी टीम कल के मैच में निर्धारित समय में एक ओवर पीछे थी. उन्होंने कप्तान […]

विज्ञापन

मेलबर्न : भारत के हाथों 130 रन से हारने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम को दोहरी मार झेलनी पड़ी है. हार के साथ-साथ उसे धीमी ओवरगति के लिए जुर्माना भी भरना पड़ा.

आईसीसी मैच रैफरी जैफ क्रो ने पाया कि दक्षिण अफ्रीकी टीम कल के मैच में निर्धारित समय में एक ओवर पीछे थी. उन्होंने कप्तान एबी डिविलियर्स पर मैच फीस का 20 प्रतिशत और बाकी टीम पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया.

फाइनल से पहले यदि दक्षिण अफ्रीकी टीम पर एक बार और जुर्माना लगता है तो डिविलियर्स एक मैच के लिए निलंबित हो सकते हैं.

आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा , धीमी ओवरगति के मामूली अपराधों के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुसार खिलाड़ियों पर हर ओवर के लिए मैच फीस का दस प्रतिशत और कप्तान पर दुगुना जुर्माना लगाया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola