बल्लेबाजी क्रम में फेरबदल से कोई परेशानी नहीं : रहाणे

मेलबर्न : विभिन्न क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले और पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में पहले मैच में भारत की जीत के दौरान सातवें क्रम पर उतरने वाले अजिंक्य रहाणे को बल्लेबाजी क्रम में फेरबदल से कोई परेशानी नहीं है. भारत की ओर से 47 वनडे और 14 टेस्ट खेलने वाले 26 वर्षीय रहाणे ने […]
मेलबर्न : विभिन्न क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले और पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में पहले मैच में भारत की जीत के दौरान सातवें क्रम पर उतरने वाले अजिंक्य रहाणे को बल्लेबाजी क्रम में फेरबदल से कोई परेशानी नहीं है. भारत की ओर से 47 वनडे और 14 टेस्ट खेलने वाले 26 वर्षीय रहाणे ने कहा कि वह किसी भी क्रम पर खेलें उनकी तकनीक समान रहती है और सामंजस्य बैठाने के लिए सिर्फ मानसिक लचीलेपन की जरुरत है.
रहाणे ने कहा, आपको लचीलापन लाने की जरुरत है और मैं किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं. आपको खुले दिमाग की जरुरत है. आप किसी भी क्रम पर खेलो तकनीक समान रहती है. किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए सोच में लचीलापन और सकारात्मकता लाने की जरुरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




