ePaper

विश्व कप अभ्‍यास मैच में कीवियों ने दी दक्षिण अफ्रीका को पटखनी

Updated at : 12 Feb 2015 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
विश्व कप अभ्‍यास मैच में कीवियों ने दी दक्षिण अफ्रीका को पटखनी

क्राइस्टचर्च : वर्ल्ड कप जीतने के दावेदारों में शामिल दक्षिण अफ्रीका को अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन और फिर ट्रेंट बोल्ट (51/5) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 134 रनों से पराजित किया. टॉस न्यूजीलैंड ने जीता और पहले बल्लेबाजी […]

विज्ञापन

क्राइस्टचर्च : वर्ल्ड कप जीतने के दावेदारों में शामिल दक्षिण अफ्रीका को अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन और फिर ट्रेंट बोल्ट (51/5) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 134 रनों से पराजित किया.

टॉस न्यूजीलैंड ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 331 रन बनाये. केन विलियम्सन ने 66 और कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने 59 रन बनाये. रॉस टेलर ने 41 रनों का योगदान दिया. न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की खास बात यह रही कि लगभग सभी बल्लेबाजों ने छोटे-छोटे योगदान दिये और टीम को 300 के पार पहुंचाया. नाबाद लौटे नाथन मैकुलम ने 19 गेंदों में चार चौके एक छक्के की मदद से 33 रन बनाये. दक्षिण अफ्रीका के लिए वर्नोन फिलेंडर, काइल एबॉट और वेन पर्नेल ने दो-दो विकेट हासिल किये.

जवाब में विशाल लक्ष्य के सामने दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी दबाव में बिखरती चली गयी और पूरी टीम 44.2 ओवरों में 197 रन बना कर आउट हो गयी. टीम के लिए जेपी डुमिनी ने सबसे ज्यादा 80 रनों का योगदान दिया. वर्नोन फिलेंडर ने 57 रन बनाये. न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी की और 51 रन देकर पांच विकेट लिये. बायें हाथ के स्पिनर डेनियल विटोरी और मिचेल मैक्लेनाघन ने दो-दो विकेट लिये. न्यूजीलैंड विश्व कप टूर्नामेंट के अभियान का आगाज शनिवार को श्रीलंका के साथ पहले मैच से करेगा. यह मैच क्राइस्टचर्च के इसी मैदान पर खेला जाना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola