ePaper

कपिल ने कहा, 25 प्रतिशत उम्‍मीद है भारत के विश्व कप जीतने पर

Updated at : 03 Feb 2015 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
कपिल ने कहा, 25 प्रतिशत उम्‍मीद है भारत के विश्व कप जीतने पर

भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले दिग्‍गज क्रिकेटर कपिल देव ने कहा है कि भारत मौजूदा विश्व कप में खिताब का अल्‍प दावेदार है. हालांकि एक भारतीय होने के नाते मैं मानता हूं कि भारत को फिर से विश्व कप जीतना चाहिए. कपिल देव ने कहा कि विश्व कप के लिए चुनी गयी टीम […]

विज्ञापन

भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले दिग्‍गज क्रिकेटर कपिल देव ने कहा है कि भारत मौजूदा विश्व कप में खिताब का अल्‍प दावेदार है. हालांकि एक भारतीय होने के नाते मैं मानता हूं कि भारत को फिर से विश्व कप जीतना चाहिए.

कपिल देव ने कहा कि विश्व कप के लिए चुनी गयी टीम में प्रतिभावान खिलाडियों की कमी नहीं है, लेकिन उन्‍हें अपने आप को मैदान पर बेहतर करने के लिए तैयार करना होगा. अगर पिछले विश्व कप विजेता टीम की तुलना अभी के टीम से किया जाए तो यह उचित नहीं होगा. हमेशा एक जैसी स्थिति नहीं रहती है. टीम इंडिया के मौजूदा प्रदर्शन की बात करें तो विश्व कप जीतने की मात्र 25 प्रतिशत उम्‍मीद की जा सकती है.

गौरतलब हो कि कपिल ने कल क्रिकेट पर परिचर्चा में कहा था कि क्रिकेट के मैदान पर छिंटा कसी होती रहती है. लेकिन अगर कोई खिलाड़ी मैदान पर अच्‍छा प्रदर्शन करता है तो उसके कारनामे को नजरअंदाज किया जा यकता है. भारतीय टीम के आक्रामक खिलाड़ी विराट कोहली के बारे में उनसे जब पूछा गया तो यह बात कही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola