ePaper

दूसरी रैंकिंग के साथ विश्व कप में उतरेगा भारत

Updated at : 02 Feb 2015 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरी रैंकिंग के साथ विश्व कप में उतरेगा भारत

दुबई : गत चैम्पियन भारत आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरी रैंकिंग वाली टीम के रुप में उतरेगा. हाल ही में संपन्न त्रिकोणीय श्रृंखला में एक भी मैच जीतने में नाकाम रही भारतीय टीम वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया से छह अंक पीछे है. इंग्लैंड को हराकर फाइनल जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया के 120 […]

विज्ञापन

दुबई : गत चैम्पियन भारत आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरी रैंकिंग वाली टीम के रुप में उतरेगा. हाल ही में संपन्न त्रिकोणीय श्रृंखला में एक भी मैच जीतने में नाकाम रही भारतीय टीम वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया से छह अंक पीछे है.

इंग्लैंड को हराकर फाइनल जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया के 120 अंक है जबकि भारत के 114 और दक्षिण अफ्रीका के 113 अंक हैं. विश्व कप 14 फरवरी से शुरु होगा जबकि अभ्यास मैच आठ से 13 फरवरी तक खेले जायेंगे. खिलाडियों की रैंकिंग में विराट कोहली बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स शीर्ष और हाशिम अमला दूसरे स्थान पर हैं.

अन्य भारतीयों में शिखर धवन सातवें नंबर पर हैं जबकि धौनी उनसे एक पायदान नीचे हैं. गेंदबाजी में कोई भी भारतीय शीर्ष 10 में नहीं है. मध्यम तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 13वें और रविंद्र जडेजा 14वें स्थान पर हैं. पाकिस्तान के सईद अजमल शीर्ष पर हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola