कोहली शतक बनाता है तो ”फ्लाइंग किस” मसला नहीं : कपिल

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि यदि विराट कोहली मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करता है तो फिर उन्हें उनकी हरकतों से कोई दिक्कत नहीं है. कपिल ने कहा, यदि विराट कोहली शतक बनाता है और फिर अपनी महिला मित्र की तरफ ‘फ्लाइंग किस’ करता है तो […]
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि यदि विराट कोहली मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करता है तो फिर उन्हें उनकी हरकतों से कोई दिक्कत नहीं है. कपिल ने कहा, यदि विराट कोहली शतक बनाता है और फिर अपनी महिला मित्र की तरफ ‘फ्लाइंग किस’ करता है तो मुझे इसमें दिक्कत नहीं है.

मुझे तब परेशानी होगी जब कोई खिलाड़ी शून्य पर आउट होता है और ‘फ्लाइंग किस’ करता है. हम अलग-अलग युग में क्रिकेट खेले हैं और आज अलग युग है. हमें इसे स्वीकार करना चाहिए. उन्होंने कहा, हमें केवल यह नहीं सोचना चाहिए कि क्रिकेट अब भद्रजनों का खेल नहीं रहा. समय बदल गया है. मैं जिस पीढी में खेला था वह अलग थी. हम टेस्ट क्रिकेट के साथ बडे हुए थे लेकिन अब छींटाकशी, गाली गलौच और टी20 सभी स्वीकार्य है. कपिल ने भारतीय टीम के कंधे से कंधे मिलाकर गोलाकर ‘हडल’ बनाने पर ताना कसा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










