ब्रिस्बेन में विश्व कप से पहले हो सकता है हफीज का परीक्षण

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 14 फरवरी से शुरु होने वाले विश्व कप से पहले मोहम्मद हफीज के गेंदबाजी एक्शन का परीक्षण करने के लिये अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को औपचारिक रुप से कह दिया है. पीसीबी के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि हफीज संभवत: चार फरवरी को ब्रिस्बेन में […]
कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 14 फरवरी से शुरु होने वाले विश्व कप से पहले मोहम्मद हफीज के गेंदबाजी एक्शन का परीक्षण करने के लिये अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को औपचारिक रुप से कह दिया है.
पीसीबी के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि हफीज संभवत: चार फरवरी को ब्रिस्बेन में परीक्षण के लिये उपस्थित रहेंगे. अधिकारी ने कहा, हमने उसके गेंदबाजी एक्शन का जल्द से जल्द आधिकारिक पुनर्मूल्यांकन करने के लिये आईसीसी से औपचारिक आग्रह किया है ताकि 14 फरवरी से शुरु होने वाले विश्व कप के लिये उसे अपना एक्शन पाक साफ करवाने का मौका मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




