क्रो ने न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप फाइनल की भविष्यवाणी की

वेलिंगटन : महान बल्लेबाज मार्टिन क्रो ने अगले महीने शुरु होने वाले क्रिकेट विश्व कप के दौरान न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल की भविष्यवाणी की है. क्रो ने कहा कि कैंसर के कारण उन्हें डर था कि वह वर्ष 2014 को पूरा नहीं जी पाएंगे लेकिन अब वह विश्व कप को देखने के […]
वेलिंगटन : महान बल्लेबाज मार्टिन क्रो ने अगले महीने शुरु होने वाले क्रिकेट विश्व कप के दौरान न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल की भविष्यवाणी की है. क्रो ने कहा कि कैंसर के कारण उन्हें डर था कि वह वर्ष 2014 को पूरा नहीं जी पाएंगे लेकिन अब वह विश्व कप को देखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
अपनी इस भविष्यवाणी के दौरान न्यूजीलैंड के सबसे शानदार बल्लेबाज माने जाने वाले क्रो ने कैंसर से अपने संघर्ष के बारे में भी जानकारी दी. क्रो लगभग दो साल पहले लिमफोमा के एक प्रकार से उबरे थे लेकिन पिछले साल इस बीमारी से वापसी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




