टेलर लगातार तीन वनडे में शतक लगाने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बनें

दुबई : रोस टेलर लगातार तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में शतक जडने वाले न्यूजीलैंड के पहले और विश्व के छठे बल्लेबाज बने लेकिन उनकी नाबाद शतकीय पारी के बावजूद कीवी टीम आज यहां पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे सात विकेट पर 246 रन ही बना पायी. टेलर का शतक पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाले […]
दुबई : रोस टेलर लगातार तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में शतक जडने वाले न्यूजीलैंड के पहले और विश्व के छठे बल्लेबाज बने लेकिन उनकी नाबाद शतकीय पारी के बावजूद कीवी टीम आज यहां पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे सात विकेट पर 246 रन ही बना पायी.
टेलर का शतक पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाले न्यूजीलैंड की पारी का आकर्षण रहा. उन्होंने 135 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 105 रन बनाये. इस अनुभवी बल्लेबाज का वनडे में यह लगातार तीसरा और कुल 11वां शतक है. टेलर ने इससे पहले अपने पिछले दो वनडे मैच भारत के खिलाफ जनवरी में खेले थे जिनमें उन्होंने नाबाद 112 और 102 रन बनाये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




