India vs Srilanka का पहला मैच 2 नवंबर को कटक में

नयी दिल्ली : वेतन विवाद के कारण वेस्टइंडीज के दौरा बीच में छोड़कर जाने के बाद भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच दो नवंबर को कटक में खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच होने जा रहे एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच के लिए कटक को मेजबानी मिल गयी है. वेस्टइंडीज के साथ दौरा […]
नयी दिल्ली : वेतन विवाद के कारण वेस्टइंडीज के दौरा बीच में छोड़कर जाने के बाद भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच दो नवंबर को कटक में खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच होने जा रहे एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच के लिए कटक को मेजबानी मिल गयी है. वेस्टइंडीज के साथ दौरा बीच में ही रद्द होने के बाद श्रीलंका को भारत के साथ श्रृंखला लेखने के लिए मनाया गया था.
इएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट ने श्रृंखला का कार्यक्रम घोषित किया है और रांची को 16 नवंबर को होने वाले पांचवें और अंतिम वनडे की मेजबानी सौंपी गई है. वेबसाइट के अनुसार, अहमदाबाद, हैदराबाद और कोलकाता क्रमश: छह, नौ और 13 नवंबर को दूसरे, तीसरे और चौथे वनडे की मेजबानी करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










