चौथे वनडे के दौरान दलाई लामा से मिलेंगे भारत और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में होने वाले चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से पूर्व भारत और वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों से तिब्बत के धार्मिक गुरु दलाई लामा मिलेंगे. चक्रवाती तूफान हुदहुद के कारण विजाग में होने वाला तीसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमें अब धर्मशाला जाएंगी. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट […]
धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में होने वाले चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से पूर्व भारत और वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों से तिब्बत के धार्मिक गुरु दलाई लामा मिलेंगे.
चक्रवाती तूफान हुदहुद के कारण विजाग में होने वाला तीसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमें अब धर्मशाला जाएंगी. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा, यह हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है कि दलाई लामा ने मैच के लिए उपस्थित होने की स्वीकृति दे दी है. वह आम तौर पर पूरी दुनिया में घूमते रहते हैं लेकिन इस बार वह देश में हैं. शर्मा ने कहा, वह हालांकि लंबे समय तक उपस्थित नहीं रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




