ePaper

न्‍यूजीलैंड को बड़ा झटका, ट्रेंट बोल्ट के हाथ में फ्रेक्चर

Updated at : 28 Dec 2019 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
न्‍यूजीलैंड को बड़ा झटका, ट्रेंट बोल्ट के हाथ में फ्रेक्चर

मेलबर्न : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के हाथ में शनिवार को फ्रेक्चर हो गया, जिससे वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में नहीं खेल पायेंगे. यह न्यूजीलैंड की टीम के लिये बड़ा झटका है, हालांकि इस हाथ से वह गेंदबाजी नहीं करते. इस अनुभवी खिलाड़ी ने हाल में चोट से वापसी की थी. […]

विज्ञापन

मेलबर्न : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के हाथ में शनिवार को फ्रेक्चर हो गया, जिससे वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में नहीं खेल पायेंगे. यह न्यूजीलैंड की टीम के लिये बड़ा झटका है, हालांकि इस हाथ से वह गेंदबाजी नहीं करते. इस अनुभवी खिलाड़ी ने हाल में चोट से वापसी की थी.

दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड की पहली पारी के अंत में मिशेल स्टार्क की बाउंसर गेंद उनके दस्ताने पर लगी. इसके लिये उपचार कराना पड़ा, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान गेंदबाजी की.टीम के प्रवक्ता ने कहा, ट्रेंट बोल्ट दूसरे टेस्ट के बाद न्यूजीलैंड लौट जायेंगे. उनके दायें हाथ में फ्रेक्चर हो गया है. उन्हें रिहैबिलिटेशन के लिये करीब चार हफ्ते लगेंगे. जल्द ही उनकी जगह खिलाड़ी के नाम की घोषणा की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola