50 साल से अधिक उम्र वालों के विश्व कप में भाग लेगा भारत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2019 7:49 PM
नयी दिल्ली : भारत अगले साल 10 से 24 मार्च तक दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 50 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के पहले विश्व कप में भाग लेगा. भारत को पांच मार्च को इंग्लैंड से पहला मैच खेलना है. वेस्टइंडीज, नामीबिया और जिम्बाब्वे भी इसमें भाग लेंगे. भारत को पूल बी में पाकिस्तान, […]
नयी दिल्ली : भारत अगले साल 10 से 24 मार्च तक दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 50 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के पहले विश्व कप में भाग लेगा.
भारत को पांच मार्च को इंग्लैंड से पहला मैच खेलना है. वेस्टइंडीज, नामीबिया और जिम्बाब्वे भी इसमें भाग लेंगे. भारत को पूल बी में पाकिस्तान, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका , नामीबिया और वेल्स के साथ रखा गया है.
पूल ए में ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड ओर श्रीलंका है. भारतीय टीम की अगुवाई खेल और ब्रांड विशेषज्ञ शैलेंद्र सिंह करेंगे. भारत के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने टीम को शुभकामना देते हुए कहा, यह शानदार पल है. मैं उन्हें और पूरी टीम को शुभकामना देता हूं. ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल सिडनी में पहला फिफ्टीज विश्व कप जीता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










