भारत-बांग्लादेश डे-नाइट टेस्ट : चौथे और पांचवें दिन के टिकटों का पैसा दर्शकों को मिलेगा वापस

कोलकाता : इडेन गार्डेंस में हुए भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच के चौथे और पांचवें दिन के टिकटों के पैसे वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. उन सभी ऑनलाइन ट्रैजेक्टर्स को संदेश भेजे जायेंगे, जिन्होंने उन दो दिनों के टिकट खरीदे हैं. इस संबंध में कैब के सचिव अभिषेक डालमिया […]
कोलकाता : इडेन गार्डेंस में हुए भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच के चौथे और पांचवें दिन के टिकटों के पैसे वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. उन सभी ऑनलाइन ट्रैजेक्टर्स को संदेश भेजे जायेंगे, जिन्होंने उन दो दिनों के टिकट खरीदे हैं.
इस संबंध में कैब के सचिव अभिषेक डालमिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि टेस्ट मैच के सफल आयोजन के बाद सोमवार को कैब को बंद रखा गया है. इसके खुलने के बाद ऑफलाइन बेचे गये टिकटों के भी पैसे वापस करने की पद्धति को अंतिम रूप दे दिया जायेगा.
श्री डालमिया के मुताबिक सीएबी का यह नैतिक दायित्व है कि आखिरी दो दिनों के टिकट के पैसे वापस कर दिये जायें क्योंकि उन दो दिनों में क्रिकेट खेला ही नहीं गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




