100 गेंद का प्रारूप भी T - 20 जैसी क्रांति ला सकता है : युवराज सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2019 7:42 PM
अबुधाबी : पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह को लगता है कि इंग्लैंड का 100 गेंद क्रिकेट का नया प्रारूप टी-20 प्रारूप की तरह ही क्रांति ला सकता है. टी- 20 की सफलता से कई अन्य तरह के प्रारूप शुरू हुए जिसमें टी-10 भी शामिल है. दो बार के विश्व कप विजेता से जब इस बाबत […]
अबुधाबी : पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह को लगता है कि इंग्लैंड का 100 गेंद क्रिकेट का नया प्रारूप टी-20 प्रारूप की तरह ही क्रांति ला सकता है. टी- 20 की सफलता से कई अन्य तरह के प्रारूप शुरू हुए जिसमें टी-10 भी शामिल है.
दो बार के विश्व कप विजेता से जब इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘द हंड्रेड’ काफी रोमांचक संभावना दिखती है. युवराज ने कहा, 100 गेंद का नया प्रारूप रोमांचक हो सकता है. यह टी20 की तरह की क्रांति हो सकती है.
‘द हंड्रेड’ 2020 में शुरू हो रहा है और इंग्लैंड में पारंपरिक काउंटी क्रिकेट से हटकर इस नये टूर्नामेंट को शुरू किया जायेगा. इसमें टीमें 100 गेंद तक बल्लेबाजी करेंगी जिसमें 10 गेंद के बाद छोर बदले जायेंगे जबकि प्रत्येक गेंदबाज लगातार पांच या 10 गेंद फेंक सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










