ePaper

रोहित शर्मा ने धौनी का रिकॉड तोड़ा, सर्वाधिक टी20 खेलने वाले भारतीय बने

Updated at : 03 Nov 2019 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
रोहित शर्मा ने धौनी का रिकॉड तोड़ा, सर्वाधिक टी20 खेलने वाले भारतीय बने

नयी दिल्ली : कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा भारत की तरफ से सर्वाधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले क्रिकेटर बन गये, जबकि शिवम दुबे इस छोटे प्रारूप में खेलने वाले 82वें भारतीय बन गये हैं. रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को यहा अरुण जेटली स्टेडियम में अपना 99वां मैच खेला और इस तरह से उन्होंने पूर्व […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा भारत की तरफ से सर्वाधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले क्रिकेटर बन गये, जबकि शिवम दुबे इस छोटे प्रारूप में खेलने वाले 82वें भारतीय बन गये हैं.

रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को यहा अरुण जेटली स्टेडियम में अपना 99वां मैच खेला और इस तरह से उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को पीछे छोड़ा जिन्होंने 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं.

इनके बाद सुरेश रैना (78) और विराट कोहली (72) का नंबर आता है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने सर्वाधिक 111 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जबकि उनके हमवतन शाहिद अफरीदी के नाम पर 99 मैच दर्ज हैं. इस बीच भारत ने मुंबई के आलराउंडर शिवम दुबे को पदार्पण का मौका दिया.

मुख्य कोच रवि शास्त्री ने उन्हें भारतीय कैप सौंपी. छब्बीस वर्षीय दुबे दायें हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज हैं और बायें हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. बांग्लादेश ने भी बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम को इस प्रारूप में पदार्पण का मौका दिया. वह बांग्लादेश की तरफ से इस प्रारूप में खेलने वाले 67वें खिलाड़ी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola