भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 भी बारिश की भेंट चढ़ा

सूरत : भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच रविवार को यहां होने वाला तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया. पांच मैचों की शृंखला में यह लगातार दूसरा मैच है जिसमें बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. मैच शाम […]
सूरत : भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच रविवार को यहां होने वाला तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया.
पांच मैचों की शृंखला में यह लगातार दूसरा मैच है जिसमें बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. मैच शाम सात बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण मैदान काफी गीला होने के कारण अंपायरों ने लगभग सात बजकर 30 मिनट पर मैच रद्द करने का फैसला किया.
भारत ने पहले टी20 में यहीं दक्षिण अफ्रीका को 11 रन से हराकर शृंखला में 1-0 की बढ़त बना रखी है. शृंखला का चौथा मैच इसी मैदान पर एक अक्टूबर को खेला जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




