हमारे दौरे की सफलता दूसरी टीमों को पाकिस्तान आने के लिए प्रेरित करेगी : श्रीलंका कोच

कराची : श्रीलंका के अंतरिम मुख्य कोच रुमेश रत्नायके का मानना है कि अगर उनकी टीम का पाकिस्तान दौरा बिना किसी परेशानी के संपन्न हो गया तो यह दूसरे देशों को यहां टीम भेजने के लिए प्रेरित करेगा. श्रीलंका की टीम ने शुक्रवार को पाकिस्तान दौरे की शुरुआत की थी. टीम के 10 मुख्य खिलाड़ी […]
कराची : श्रीलंका के अंतरिम मुख्य कोच रुमेश रत्नायके का मानना है कि अगर उनकी टीम का पाकिस्तान दौरा बिना किसी परेशानी के संपन्न हो गया तो यह दूसरे देशों को यहां टीम भेजने के लिए प्रेरित करेगा.
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि पहले सीमित ओवरों की शृंखला खेलने पर जोर दिया. रत्नायके ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, यह दौरा उसके (दिसंबर में टेस्ट शृंखला) परीक्षण की तरह है. मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि यह दूसरे खिलाड़ियों (इस दौरे पर पाकिस्तान नहीं आने वाले) को फैसला करने के लिए प्रेरित करेगा. हम इसके लिए उन्हें जबरन बाध्य नहीं कर सकते.
उन्होंने कहा, खिलाड़ियों ने जो फैसला किया है हम उसका सम्मान करते हैं. अगर शृंखला ठीक से निकल जाती है तो यह भविष्य के लिए बड़ी बात होगी, सिर्फ हमारी टीम ही नहीं बल्कि दूसरे देशों की टीम भी यहां होगी.
दोनों देशों के बीच एकदिवसीय शृंखला का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया जबकि दूसरे मुकाबले को एक दिन के टाल दिया गया जो सोमवार को खेला जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




