ePaper

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के साथ पाकिस्‍तान नहीं जाएंगे भारतीय कोच : बीसीबी

Updated at : 29 Sep 2019 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के साथ पाकिस्‍तान नहीं जाएंगे भारतीय कोच : बीसीबी

ढाका : बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम से जुड़े भारतीय कोच और सहयोगी स्टाफ के सदस्य अगले महीने टीम के साथ पाकिस्तान के दौरे पर नहीं जायेंगे. बांग्लादेश की टीम 26 अक्टूबर से चार नवंबर तक पाकिस्तान के दौर पर जायेगी. जहां उसे लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की शृंखला के अलावा […]

विज्ञापन

ढाका : बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम से जुड़े भारतीय कोच और सहयोगी स्टाफ के सदस्य अगले महीने टीम के साथ पाकिस्तान के दौरे पर नहीं जायेंगे.

बांग्लादेश की टीम 26 अक्टूबर से चार नवंबर तक पाकिस्तान के दौर पर जायेगी. जहां उसे लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की शृंखला के अलावा दो एकदिवसीय मुकाबले भी खेलने हैं. टीम हालांकि बांग्लादेश सरकार से सुरक्षा संबंधी मंजूरी मिलने के बाद ही पाकिस्तान जाएगी.

जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त करने के भारत सरकार के फैसले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दीन चौधरी ने रविवार को एएफपी को बताया कि अगर टीम पाकिस्तान के दौरे पर जाती है तो मुख्य कोच अंजू जैन, सहायक कोच देविका पालशिखर और ट्रेनर कविता पांडे दौरे पर नहीं जायेंगी.

चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय टीम से जुड़े भारतीय कोच और सहयोगी स्टाफ के सदस्य 20 से 28 अक्टूबर तक श्रीलंका में खेली जाने वाली एसीसी इमर्जिंग महिला एशिया कप के लिए जाने वाली बांग्लादेश की टीम के साथ रहेंगे.

चौधरी ने कहा, पाकिस्तान दौरे के समय हमारी एक टीम श्रीलंका भी जायेगी. पाकिस्तान दौरे को लेकर होने वाली परेशानी को देखते हुए हमने कोचिंग टीम के भारतीय सदस्यों को श्रीलंका जाने वाली टीम के साथ भेजने का फैसला किया है. श्रीलंका की पुरुष टीम पर 2009 में हुए आतंकवादी हमले के बाद राष्ट्रीय टीमें पाकिस्तान का दौरा करने से परहेज करती रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola