ePaper

''हिटमैन'' टी20 रैंकिंग में 8वें स्थान पर, कोहली-धवन टॉप 10 के करीब

Updated at : 25 Sep 2019 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
''हिटमैन'' टी20 रैंकिंग में 8वें स्थान पर, कोहली-धवन टॉप 10 के करीब

दुबई : रोहित शर्मा आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गये हैं, जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन बुधवार को जारी रैंकिंग में शीर्ष दस में शामिल होने के करीब पहुंच गये हैं. कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ छूटी टी20 शृंखला […]

विज्ञापन

दुबई : रोहित शर्मा आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गये हैं, जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन बुधवार को जारी रैंकिंग में शीर्ष दस में शामिल होने के करीब पहुंच गये हैं.

कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ छूटी टी20 शृंखला के दूसरे मैच में नाबाद 72 रन बनाये थे जिससे वह एक पायदान ऊपर 11वें स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि धवन 40 और 36 रन के दो स्कोर बनाने के कारण तीन पायदान आगे 13वें नंबर पर काबिज हो गये हैं.

रोहित के 664 अंक हैं और वह इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स के साथ संयुक्त आठवें स्थान पर हैं. गेंदबाजी रैंकिंग में वाशिंगटन सुंदर आठ पायदान चढ़कर 50वें स्थान पर पहुंच गये हैं. भारत के खिलाफ शृंखला में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकाक 49वें से स्थान से 30वें स्थान पर पहुंच गये हैं.

डिकाक ने दो मैचों में 52 और नाबाद 79 रन बनाये. स्पिनर तबरेज शम्सी गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 20 में पहुंच गये हैं, जबकि एंडिल फेलुकवायो अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ सातवीं रैंकिंग पर पहुंच गये हैं.

इस बीच जिम्बाब्वे के कप्तान हैमिल्टन मास्कादजा ने 22वें स्थान पर रहते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया जबकि अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान त्रिकोणीय शृंखला में सात विकेट लेकर शीर्ष दस में पहुंच गये हैं. टीम रैंकिंग में भारत चौथे स्थान पर है. पाकिस्तान पहले, इंग्लैंड दूसरे और दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola