ePaper

#INDvSA : बारिश की भेंट चढ़ा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20

Updated at : 15 Sep 2019 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
#INDvSA : बारिश की भेंट चढ़ा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20

धर्मशाला : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां खेला जाने वाला तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला का पहला मुकाबला लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द करना पड़ा. मैच शुरू होने का निर्धारित समय शाम सात बजे था, जबकि छह बजकर 30 मिनट पर टास होना था. बारिश के कारण […]

विज्ञापन

धर्मशाला : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां खेला जाने वाला तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला का पहला मुकाबला लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द करना पड़ा.

मैच शुरू होने का निर्धारित समय शाम सात बजे था, जबकि छह बजकर 30 मिनट पर टास होना था. बारिश के कारण टास भी नहीं पाया. लगातार बारिश के बीच मैच अधिकारियों ने काफी इंतजार करने के बाद लगभग सात बजकर 45 मिनट पर मैच रद्द करने का फैसला किया.

दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच 18 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा, जबकि तीसरा और अंतिम मैच 22 सितंबर को बेंगलुरु में होगा. स्टेडियम हालांकि इस मुकाबले के लिए खचाखच भरा हुआ था और इस मैच के रद्द होने से निश्चित तौर पर दर्शक निराश हुए होंगे.

दोपहर को ही तेज बारिश शुरू हो गई, लेकिन शाम पांच बजकर 30 मिनट तक इसमें कुछ कमी आई जिससे मैच होने की उम्मीद बंधी. एचपीसीए स्टेडियम में मैदानकर्मी मैच शुरू कराने के लिए प्रयास कर रहे थे, लेकिन इसके बाद दोबारा बारिश शुरू हो गई जिसके कारण आधिकारिक मुकाबले के लिए कम से कम पांच ओवर का मैच भी संभव नहीं हो पाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola