अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जायेगा दिल्ली का फिरोजशाह कोटला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Aug 2019 4:17 PM
नयी दिल्ली : दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने मंगलवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम अपने पूर्व अध्यक्ष अरुण जेटली के नाम पर रखने का फैसला किया जिनका शनिवार को निधन हो गया था. इस स्टेडियम को अब अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जायेगा. इसका नया नामकरण 12 सितंबर को एक […]
नयी दिल्ली : दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने मंगलवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम अपने पूर्व अध्यक्ष अरुण जेटली के नाम पर रखने का फैसला किया जिनका शनिवार को निधन हो गया था.
इस स्टेडियम को अब अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जायेगा. इसका नया नामकरण 12 सितंबर को एक समारोह में किया जायेगा. इसमें एक स्टैंड का नाम भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर भी रखा जायेगा जिसकी पूर्व में घोषणा की गयी थी.
डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा, वह अरुण जेटली का सहयोग और प्रोत्साहन था जो कि विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, ऋषभ पंत और कई अन्य खिलाड़ियों ने भारत को गौरवान्वित किया.
जेटली को स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने और दर्शक क्षमता बढ़ाने के साथ विश्वस्तरीय ड्रेसिंग रूम बनवाने का श्रेय जाता है. समारोह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री कीरेन रीजीजू भी हिस्सा लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










