ePaper

वेस्टइंडीज मैच से आज भारत करेगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का आगाज

Updated at : 22 Aug 2019 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
वेस्टइंडीज मैच से आज भारत करेगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का आगाज

टेस्ट मैच में पहली बार दोनों टीमों के क्रिकेटर नाम-नंबर वाली जर्सी पहनेंगे नार्थ साउंड : भारतीय टीम पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के शुरुआती मुकाबले में गुरुवार को जब वेस्टइंडीज के सामने उतरेगी, तो कप्तान विराट कोहली सटीक टीम संयोजन को लेकर जीत के साथ आगाज करना चाहेंगे. भारत अगर यह मैच जीतता है, तो […]

विज्ञापन
टेस्ट मैच में पहली बार दोनों टीमों के क्रिकेटर नाम-नंबर वाली जर्सी पहनेंगे
नार्थ साउंड : भारतीय टीम पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के शुरुआती मुकाबले में गुरुवार को जब वेस्टइंडीज के सामने उतरेगी, तो कप्तान विराट कोहली सटीक टीम संयोजन को लेकर जीत के साथ आगाज करना चाहेंगे.
भारत अगर यह मैच जीतता है, तो बतौर कप्तान कोहली की 27वीं टेस्ट जीत होगी और वह महेंद्र सिंह धौनी की बराबरी कर लेंगे. इस मैच में शतक जमाने पर वह बतौर कप्तान 19 टेस्ट शतक के रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे.
कोहली, चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल और रोहित शर्मा के रहते भारतीय टीम कागजों पर मजबूत लग रही है, लेकिन जैसन होल्डर की अगुआई वाली कैरेबियाई टीम को हलके में नहीं लिया जा सकता.
इंग्लैंड को इसका अनुभव हो चुका है, जिसे इस साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज की जीवंत पिचों पर 1-2 से पराजय झेलनी पड़ी. एंटीगा के सर विवियन रिचडर्स स्टेडियम की विकेट भी तेज गेंदबाजों की मददगार है.
कोहली ने पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में कहा कि लोग ऐसी बातें कर रहे हैं कि टेस्ट क्रिकेट प्रासंगिक नहीं रह गया है या खत्म हो रहा है. मेरा तो यह मानना है कि प्रतिस्पर्धा दुगुनी बढ़ गयी है. खिलाड़ियों को चुनौती का सामना करके जीत का प्रयास करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अब मुकाबले काफी प्रतिस्पर्धी होंगे.
पिच पर गति और उछाल : चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतर सकते हैं कोहली
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पिच में गति और उछाल होने पर कोहली चार विशेषज्ञ गेंदबाजों को लेकर उतर सकते हैं. ऐसे में आर अश्विन और कुलदीप यादव के बीच एकमात्र स्पिनर की जगह के लिए होड़ होगी.
तीन तेज गेंदबाजों की जगह जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा ओर मोहम्मद शमी लेंगे. बल्लेबाजी संयोजन दुरूस्त करना कोहली के लिए माथापच्ची का काम होगा. हार्दिक पंड्या उपलब्ध होते, तो कोहली ऐसी स्थिति में रोहित या अजिंक्य रहाणे में से एक को बाहर रख सकते थे. रवींद्र जडेजा हरफनमौला के रूप में खेलेंगे. यह भी देखना होगा कि मयंक अग्रवाल के साथ पारी का आगाज कौन करता है.
17 साल में वेस्टइंडीज से टेस्ट सीरीज नहीं हारा है भारत
2002 के बाद से दोनों देशों के बीच 7 टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी है. इसमें से तीन विंडीज की धरती पर खेली गयी है. भारत हारा नहीं है. 2002-03 में भारत में खेली गयी सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से जीता था.
अगले चार वर्ष के लिए पेटीएम होगा घरेलू सीरीज का टाइटल प्रायोजक : बीसीसीआइ ने बुधवार को बताया कि 2019-23 घरेलू सत्र के लिए पेटीएम बीसीसीआइ की घरेलू सीरीज का टाइटल प्रायोजक होगा.
2015 में भी चार साल के लिए पेटीएम के साथ 326.80 करोड़ रुपये का करार हुआ था. इस बार इसमें 58 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. बीसीसीआइ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी ने कहा-पेटीएम भारत की नयी पीढ़ी की कंपनियों में से एक है. इसके जुड़ने से मुझे काफी खुशी हो रही है.
मैच जीतने पर भारत को मिलेंगे 60 अंक
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में ऐसे मिलते हैं अंक
मैचों की सीरीज
02 60 20 30
03 40 13.3 20
04 30 10 15
05 24 08 12
भारत
कोहली (कप्तान), मयंक, लोकेश, पुजारा, हनुमा विहारी, रहाणे, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मो शमी, बुमराह, उमेश यादव, भुवनेश्वर, रिद्धिमान साहा .
वेस्टइंडीज
जैसन होल्डर (कप्तान) क्रेग ब्रेथवेट, डेरेन ब्रावो, शामार ब्रूक्स, जान कैंपबेल, रोस्टन चेस, रकहीम कार्नवाल, शेन डोरिच, शेनोन गैब्रियल, शिमरोन हेटमायेर, शाइ होप, कीमो पाल, केमार रोच.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola