ePaper

कोहली एक दशक में 20,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Updated at : 15 Aug 2019 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
कोहली एक दशक में 20,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

पोर्ट ऑफ स्पेन : भारतीय कप्तान विराट कोहली किसी एक दशक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये हैं. कोहली ने तीनों प्रारूपों में मिलाकर 20,502 रन बनाये हैं जिनमें से 20,018 रन उन्होंने वर्तमान दशक में बनाये हैं. बल्लेबाजी के बादशाह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार […]

विज्ञापन

पोर्ट ऑफ स्पेन : भारतीय कप्तान विराट कोहली किसी एक दशक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये हैं. कोहली ने तीनों प्रारूपों में मिलाकर 20,502 रन बनाये हैं जिनमें से 20,018 रन उन्होंने वर्तमान दशक में बनाये हैं.

बल्लेबाजी के बादशाह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में अपने 43वीं शतकीय पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की. कोहली ने टेस्ट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2010 में पदार्पण किया था.

उन्होंने वनडे में 2008 में ही पदार्पण कर दिया था. एक दशक में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के रिकार्ड में कोहली के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नंबर आता है, जिन्होंने 2000 के दशक में 18,962 रन बनाये थे. दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जैक कैलिस ने 2000 के दशक में 16,777 रन बनाये और वह तीसरे नंबर पर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola