कल सीरीज जीतने के लिए ग्राउंड पर होगी टीम इंडिया, फॉर्म में वापसी की कोशिश करेंगे धवन

पोर्ट आफ स्पेन : सलामी बल्लेबाज शिखर धवन लगातार चार मैचों में विफल रहने के बाद बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे जबकि भारत बुधवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में एक और श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेगा. टी20 श्रृंखला में 1, 23 और तीन रन की पारियां […]
पोर्ट आफ स्पेन : सलामी बल्लेबाज शिखर धवन लगातार चार मैचों में विफल रहने के बाद बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे जबकि भारत बुधवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में एक और श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेगा. टी20 श्रृंखला में 1, 23 और तीन रन की पारियां खेलने वाले धवन दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में सिर्फ दो रन बना पाए थे जिससे चोट के बाद उनकी वापसी अच्छी नहीं रही .
धवन को अंदर आती गेंद पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें दो बार तेज गेंदबाज शेल्डन कोटरेल ने आउट किया. धवन टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं और ऐसे में वह अपने कैरेबियाई दौरे का अंत यादगार पारी खेलकर करना चाहेंगे. भारतीय टीम में चौथे नंबर पर जगह पक्की करने को लेकर द्वंद्व चल रहा है और श्रेयस अय्यर ने दूसरे वनडे में शानदार पारी खेलकर ऋषभ पंत पर दबाव बढ़ा दिया है. पंत को टीम प्रबंधन विशेषकर कप्तान विराट कोहली का समर्थन हासिल है लेकिन उनकी लगातार विफलता और दूसरे वनडे में अय्यर की 68 गेंद में 71 रन की पारी से चीजें बदल गई हैं. पंत की मानसिकता चिंता का विषय है क्योंकि उन्होंने कई मौकों पर अपना विकेट गंवाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




