विराट कोहली ने बीच मैदान क्रिस गेल संग किया डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे इंटरनेशनल मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. मैच महज 13 ओवर ही हो सका. इस मैच के दौरान कप्तान विराट कोहली और दिग्गज कैरेबियाई क्रिकेटर क्रिस गेल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. धुरंधर बल्लेबाज गेल और कोहली इस वीडियो में मस्ती करते दिखे. इसके बाद […]
विज्ञापन
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे इंटरनेशनल मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. मैच महज 13 ओवर ही हो सका. इस मैच के दौरान कप्तान विराट कोहली और दिग्गज कैरेबियाई क्रिकेटर क्रिस गेल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. धुरंधर बल्लेबाज गेल और कोहली इस वीडियो में मस्ती करते दिखे. इसके बाद बीसीसीआई ने भी विराट कोहली और क्रिस गेल का फोटो ट्वीट किया. जिसमें कोहली और गेल डांस कर रहे थे.
When in the Caribbean, breaking into a jig be like 🥁🥁🕺 #TeamIndia #WIvIND pic.twitter.com/teg6r2WilS
— BCCI (@BCCI) August 8, 2019
दरअसल, मैच के दौरान हुई बारिश के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर खेलने आ रहे थे तब कोहली ने गेल के साथ कैरेबियाई स्टाइल में डांस किया. इसका फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है. गौरतलब है कि गुरुवार बारिश के चलते पहले टॉस में देरी हुई, फिर टॉस के बाद मैच शुरू होने में देरी हुई, फिर बारिश के बाद मैच 34-34 ओवर का भी किया गया, लेकिन बारिश के चलते मैच को रद्द ही करना पड़ा.खेल मात्र 13 ओवर का ही हो पाया.
Teacher: No one will dance in the class.
Le Backbenchers:@BCCI @imVkohli#INDvWI #India #Kohli pic.twitter.com/9R1fulVBHT— Parth Goradia (@parthgoradia13) August 8, 2019
बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और क्रिस गेल के बीच बहुत पुरानी दोस्ती है. ये दोनों खिलाड़ी लंबे समय तक आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए साथ-साथ खेले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










