बीसीसीआई और मंत्रालय के ‘शीतयुद्ध‘ से दक्षिण अफ्रीका ए का भारत दौरा खटाई में

Updated at : 31 Jul 2019 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
बीसीसीआई और मंत्रालय के ‘शीतयुद्ध‘ से दक्षिण अफ्रीका ए का भारत दौरा खटाई में

नयी दिल्ली : बीसीसीआई को अभी तक खेल मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिलने के कारण दक्षिण अफ्रीका की ए टीम और महिला टीम का अगस्त-सितंबर में होने वाला भारत दौरा खटाई में पड़ गया है. आम तौर पर जब कोई टीम भारत का दौरा करती है तो बीसीसीआई खेल मंत्रालय को कार्यक्रम बताकर मंजूरी लेता […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई को अभी तक खेल मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिलने के कारण दक्षिण अफ्रीका की ए टीम और महिला टीम का अगस्त-सितंबर में होने वाला भारत दौरा खटाई में पड़ गया है.

आम तौर पर जब कोई टीम भारत का दौरा करती है तो बीसीसीआई खेल मंत्रालय को कार्यक्रम बताकर मंजूरी लेता है जिससे मेहमान टीम को वीजा प्रक्रिया में परेशानी नहीं आती. यह मंजूरी पत्र दौरे से 30 से 45 दिन पहले मिल जाता है. बीसीसीआई का दावा है कि उसने मार्च में आवेदन दे दिया था और वह मंजूरी पत्र का इंतजार कर रहा है.

खेल मंत्रालय के अधिकारी का कहना है कि उन्हें अभी तक पत्र नहीं मिला है. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, खेल मंत्रालय को मंजूरी के लिये आवेदन मार्च में ही दे दिया गया था. अभी तक उनकी ओर से ऐसा विलंब पहले कभी नहीं हुआ.

ए शृंखला और महिला टीम का दौरा अगस्त के आखिर में शुरू होकर सितंबर की शुरुआत तक चलेगा. अधिकारी ने कहा , मंत्रालय का मंजूरी पत्र दक्षिण अफ्रीका में भारतीय दूतावास को भेजा जायेगा जिससे वीजा प्रक्रिया में मदद मिलेगी. देरी से कई परेशानियां खड़ी हो जायेंगी. पता नहीं देरी क्यों हो रही है.

मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा कि उन्हें बीसीसीआई से कोई पत्र नहीं मिला. उन्होंने कहा , मीडिया के पास जाने की बजाय बीसीसीआई अधिकारियों को मंत्रालय आना चाहिये था.

बीसीसीआई को किसी भी लंबित मसले के लिये मंत्रालय आना होगा, इसका उलटा नहीं होगा. क्रिकेट बोर्ड के एक तबके का मानना है कि मंत्रालय चाहता है कि देश का सबसे अमीर खेल महासंघ पूरी तरह से राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी के तहत आ जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola