ePaper

रोहित के साथ मतभेद पर बोले कोहली - ''लोग झूठ परोस रहे, ''हमारे बीच कोई मसला नहीं''

Updated at : 29 Jul 2019 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
रोहित के साथ मतभेद पर बोले कोहली - ''लोग झूठ परोस रहे, ''हमारे बीच कोई मसला नहीं''

मुंबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ मतभेद की खबरों को नकारते हुए इन खबरों को बकवास और सरासर झूठ करार दिया. उन्होंने यह भी कहा कि उनका रोहित से कोई मतभेद नहीं है. विश्व कप से भारत के बाहर होने के बाद ऐसी खबरें थी कि भारतीय खेमे में गुटबाजी […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ मतभेद की खबरों को नकारते हुए इन खबरों को बकवास और सरासर झूठ करार दिया. उन्होंने यह भी कहा कि उनका रोहित से कोई मतभेद नहीं है.

विश्व कप से भारत के बाहर होने के बाद ऐसी खबरें थी कि भारतीय खेमे में गुटबाजी है. इनमें यह भी कहा गया कि रोहित और कोहली की ठनी हुई है. अलग-अलग प्रारुपों में अलग-अलग कप्तान की भी अटकलें लगने लगी थी.

वेस्टइंडीज दौरे के लिये टीम की रवानगी से पहले कोहली ने अपनी बात रखी.उन्होंने कहा , यह स्तब्ध करने वाला है. ये खबरें बकवास हैं. लोग झूठ परोस रहे हैं. कोच रवि शास्त्री ने भी इन खबरों को बकवास कहा. कोहली ने कहा कि रोहित से उनके संबंध अच्छे हैं.

उन्होंने कहा , हमारे बीच कोई मसला नहीं है. यदि मुझे कोई पसंद नहीं है तो वह मेरे चेहरे पर दिख जायेगा. मैंने पिछले कुछ दिनों में बहुत कुछ सुना है, लेकिन टीम का माहौल अच्छा नहीं होता तो हम अच्छा नहीं खेल पाते.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola