प्रो कबड्डी लीग के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे विराट कोहली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jul 2019 2:02 PM
मुंबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली पेशेवर कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सत्र के मुंबई चरण के शनिवार को होने वाले उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे. यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक कोहली इस दौरान महाराष्ट्र की दो टीमों यू मुंबा और पुणेरी पलटन का मुकाबला भी देखेंगे. भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान अनुप कुमार […]
मुंबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली पेशेवर कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सत्र के मुंबई चरण के शनिवार को होने वाले उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे. यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक कोहली इस दौरान महाराष्ट्र की दो टीमों यू मुंबा और पुणेरी पलटन का मुकाबला भी देखेंगे. भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान अनुप कुमार यू मुंबा के कोच है. पीकेएल का मुंबई चरण दो अगस्त तक चलेगा.
गौरतलब है कि विराट कोहली की अगुवाई में 29 तारीख को भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज दौरे पर जा रही है, उससे पहले विराट कोहली प्रो कबड्डी लीग के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










