ePaper

खेल मंत्री ने टीम इंडिया को सेमीफाइनल पहुंचने पर बधाई दी, कहा - ट्रॉफी लेकर घर आयें

Updated at : 04 Jul 2019 3:46 PM (IST)
विज्ञापन
खेल मंत्री ने टीम इंडिया को सेमीफाइनल पहुंचने पर बधाई दी, कहा - ट्रॉफी लेकर घर आयें

नयी दिल्ली : खेल मंत्री किरेन रिजीजू ने भारतीय क्रिकेट टीम को नाकआउट चरण में पहुंचने के लिये बधाई दी और कप्तान विराट कोहली एंड कंपनी को अगले हफ्ते होने वाले विश्व कप सेमीफाइनल के लिये शुभकामनायें दीं. भारत ने मंगलवार को बांग्लादेश को 28 रन से शिकस्त देकर अपना सेमीफाइनल स्थान पक्का किया. रिजीजू […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : खेल मंत्री किरेन रिजीजू ने भारतीय क्रिकेट टीम को नाकआउट चरण में पहुंचने के लिये बधाई दी और कप्तान विराट कोहली एंड कंपनी को अगले हफ्ते होने वाले विश्व कप सेमीफाइनल के लिये शुभकामनायें दीं.

भारत ने मंगलवार को बांग्लादेश को 28 रन से शिकस्त देकर अपना सेमीफाइनल स्थान पक्का किया. रिजीजू ने अपने पत्र में लिखा, 2019 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये बधाई. टीम इंडिया देश का गौरव है और हम आपकी सफलता का जश्न मना रहे हैं.

बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने मंगलवार को खेलमंत्री से पत्र हासिल किया जो मुख्य कोच रवि शास्त्री, कप्तान विराट कोहली और टीम के सभी सदस्यों के लिये था. रिजीजू ने इसमें लिखा, पूरा देश आपकी टीम के प्रदर्शन से प्रेरित है. आपका जुनून, कौशल, एकजुटता और खेल भावना सभी मैचों में सराहनीय रही.

उन्होंने भारतीय टीम को सेमीफाइनल के लिये शुभकामनायें भी दीं. उन्होंने लिखा, सेमीफाइनल के लिये एक अरब शुभकामनायें, उम्मीद करते हैं कि यह सफलता फाइनल तक बनी रहे और आप विश्व कप ट्रॉफी घर लेकर आयें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola